बुध ग्रह के शान्ति के उपाय-
कुण्डली में बुध ग्रह की अशुभता को निम्न उपायों से कम किया जा सकता है।
वैदिक मंत्र- ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जागृहि त्वमिष्टापूर्ते स℧ सृजेथामयं च। अस्मिन्त्सधस्थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत।
पुराणोक्त बुध मंत्र- ॐ प्रियंगु कलिका श्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम्। सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।
तंत्रोक्त बुध मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।
जप संख्या- 9000।
दान की वस्तुएं- चीनी, हरे पुष्प, हरी इलाइची, मूंग दाल, कांस्य पत्र, पन्ना सोना, हाथी दांत, हरी सब्जी हरा कपड़ा।
रत्न- हरे रंग का पन्ना सवा पांच रत्ती से अधिक सोने की अंगुठी में विधि पूर्वक हाथ की कनिष्ठिका या अनामिका में धारण करें।
यंत्र- बुध के यंत्र को चांदी कं पत्र पर खुदवाकर या भोजपत्र पर अष्टगंध से लिखवाकर उसकी विधिवत पूजा कर दायें भुजा में धारण करें।
अन्य उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ व विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना चाहिए। भगवान गणेश जी की आराधना भी लाभप्रद होती है।