कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदावसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानीसहितं नमामि ॥
ॐ जय शिव ॐकारा, स्वामी हर शिव ॐकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे, स्वामी पंचानन राजे ।
हंसासन गरुड़ासन वृष वाहन साजे ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
दो भुज चारु चतुर्भुज दस भुज से सोहे, स्वामी दस भुज से सोहे ।
तीनों रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी, स्वामि मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृग मद सोहे भाले शशि धारी ॥ ॐ जय शिव ॐकारा॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघाम्बर अंगे, स्वामी बाघाम्बर अंगे ।
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
कर में श्रेष्ठ कमण्डलु चक्र त्रिशूल धरता, स्वामी चक्र त्रिशूल धरता ।
जगकर्ता जगहर्ता जग पालन कर्ता ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका, स्वामि जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित यह तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
निर्गुण शिवजी की आरती जो कोई नर गावे, स्वामि जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी मन वाँछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव ॐकारा ॥
॥ ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव ॥