Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • व्रत-पर्व सितम्बर 2025
    • व्रत-पर्व अगस्त 2025
    • व्यवसाय योग और आपकी कुंडली
    • “कुंडली में धन योग की पहचान, शुभ ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय उपाय।”
    • व्रत पर्व जुलाई -2025
    • व्रत पर्व अप्रैल 2025
    • व्रत पर्व मार्च 2025
    • व्रत-पर्व फरवरी 2025
    Facebook Twitter Instagram
    0 Shopping Cart
    Nakshatra Lok Astrology Services | Kashipur | Uttarakhand
    • Home
    • Services
      • ज्योतिषीय समाधान
        • भविष्यवाणी
        • उपाय
        • संपत्ति
        • व्यवसाय
        • ज्योतिष सीखिये
      • जन्म कुंडली
        • जन्मकुण्डली निर्माण
        • जन्म कुण्डली निर्माण फलादेशों सहित
        • जन्म कुण्डली फलादेश
        • जन्म कुण्डली बृहद
        • कुण्डली मिलान
      • गण्डमूल शांति
      • मूलशांति
      • विवाह
      • शुभ योग एवम् मुहूर्त
    • ज्योतिष 2025

      व्रत-पर्व अगस्त 2025

      August 1, 2025

      व्रत पर्व मार्च 2025

      January 20, 2025

      व्रत-पर्व फरवरी 2025

      January 2, 2025

      चैत्र नवरात्र पूजन विधि –

      March 25, 2022

      व्रत-पर्व नवंबर 2025

      October 4, 2020
    • वास्तु-शास्त्र
    • रुद्राक्ष
    • ग्रह और रत्न
    • पूजन विधि
    • आरती और स्तोत्र

      श्रीरामरक्षास्तोत्रम् –

      July 1, 2015

      सप्तश्लोकी श्री दुर्गा कवचम्-

      July 1, 2015

      श्री अच्युताष्टकं

      July 1, 2015

      श्री आदित्यहृदय स्तोत्रम्

      July 1, 2015

      लिंगाष्टकम्

      April 13, 2014
    • ग्रह
    • यजमान
    • कुंडली
    • पंचांग
    Nakshatra Lok Astrology Services | Kashipur | Uttarakhand
    Home»Latest Updates»गंगा-दशहरा
    Latest Updates

    गंगा-दशहरा

    संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांगBy संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांगMay 30, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वाह्न व्यापिनी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को ‘गङ्गा -दशहरा’ पर्व मनाया जाता है। इस दिन पृथ्वी पर गंगावतरण हुआ था  अतएव इस दिन श्री गंगा आदि का स्नान , अन्न-वस्त्रादि का दान, पितृ-तर्पण ,जप-तप, उपासना और उपवास किया जाए तो दस प्रकार के पाप (तीन प्रकार के कायिक, चार प्रकार के वाचिक और तीन प्रकार के मानसिक) दूर होते हैं।

    योगाधिक्ये फलाधि स्यात् – इसमें जितने योगों की अधिकता रहे उतना फल अधिक होता है। ये दस योग इस प्रकार हैं –

    १-ज्येष्ठ मास

    २-शुक्ल पक्ष

    ३-दशमी तिथि

    ४-बुधवार

    ५-हस्त नक्षत्र

    ६-व्यतिपात योग

    ७-गरकरण

    ८-आनंद योग

    ९-कन्या राशि का चंद्र

    १०-वृष राशि का सूर्य  ।

                                          ज्येष्ठ अधिक मास होने की स्थिति में, उसी अधिक मास में यह पर्व मनाया जाता है, शुद्ध में नहीं।

    अतः शास्त्रानुसार ज्येष्ठ अधिक मास में गङ्गा-स्नान, पूजनादि करना शुद्ध ज्येष्ठ की अपेक्षा अधिक फलप्रदायक होता है। इस वर्ष 12 जून, 2019 ई., बुध वार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी-तिथि के दिन ही श्रीगङ्गा -दशहरा (विशेषकर हरिद्वार में) का पर्व आयोजित होगा। इस दिन हस्त नक्षत्र दिन में 11घं.-52 मि.तक व्याप्त रहेगा।  जो व्यक्ति हरिद्वार आदि तीर्थ पर न जा सके, वह घर में ही गङ्गा जल युक्त स्वच्छ जल में मन्त्र पूर्वक, स्नान , आवाहन एवं पूजनादि करें – मंत्र -‘ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गङ्गायै नमः॥’

     

    इस दिन सुबह स्नान, दान तथा पूजन के उपरांत कथा भी सुनी जाती है जो इस प्रकार से है :-

    प्राचीनकाल में अयोध्या के राजा सगर थे. महाराजा सगर के साठ हजार पुत्र थे. एक बार सगर महाराज ने अश्वमेघ यज्ञ करने की सोची और अश्वमेघ यज्ञ के घोडे. को छोड़ दिया. राजा इन्द्र यह यज्ञ असफल करना चाहते थे और उन्होंने अश्वमेघ का घोड़ा महर्षि कपिल के आश्रम में छिपा दिया. राजा सगर के साठ हजार पुत्र इस घोड़े को ढूंढते हुए आश्रम में पहुंचे और घोड़े को देखते ही चोर-चोर चिल्लाने लगे. इससे महर्षि कपिल की तपस्या भंग हो गई और जैसे ही उन्होंने अपने नेत्र खोले राजा सगर के साठ हजार पुत्रों में से एक भी जीवित नहीं बचा. सभी जलकर भस्म हो गये.

    राजा सगर, उनके बाद अंशुमान और फिर महाराज दिलीप तीनों ने मृतात्माओं की मुक्ति के लिए घोर तपस्या की ताकि वह गंगा को धरती पर ला सकें किन्तु सफल नहीं हो पाए और अपने प्राण त्याग दिए. गंगा को इसलिए लाना पड़ रहा था क्योंकि पृथ्वी का सारा जल अगस्त्य ऋषि पी गये थे और पुर्वजों की शांति तथा तर्पण के लिए कोई नदी नहीं बची थी.

    महाराज दिलीप के पुत्र भगीरथ हुए उन्होंने गंगा को धरती पर लाने के लिए घोर तपस्या की और एक दिन ब्रह्मा जी उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुए और भगीरथ को वर मांगने के लिए कहा तब भगीरथ ने गंगा जी को अपने साथ धरती पर ले जाने की बात कही जिससे वह अपने साठ हजार पूर्वजों की मुक्ति कर सकें. ब्रह्मा जी ने कहा कि मैं गंगा को तुम्हारे साथ भेज तो दूंगा लेकिन उसके अति तीव्र वेग को सहन करेगा? इसके लिए तुम्हें भगवान शिव की शरण लेनी चाहिए वही तुम्हारी मदद करेगें.

    अब भगीरथ भगवान शिव की तपस्या एक टांग पर खड़े होकर करते हैं. भगवान शिव भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर गंगाजी को अपनी जटाओं में रोकने को तैयार हो जाते हैं. गंगा को अपनी जटाओं में रोककर एक जटा को पृथ्वी की ओर छोड. देते हैं. इस प्रकार से गंगा के पानी से भगीरथ अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने में सफल होता है.

    About The Author

    संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांग

    See author's posts

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांग

    Related Posts

    व्रत-पर्व सितम्बर 2025

    August 1, 2025

    व्रत-पर्व अगस्त 2025

    August 1, 2025

    “कुंडली में धन योग की पहचान, शुभ ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय उपाय।”

    July 1, 2025
    Our Products
    • Kundali
    • Rudraksh
    • Gemstones
    • Yantra
    दैनिक राशिफल
    Aries (मेष) Taurus (वृष) Gemini (मिथुन) Cancer (कर्क) Leo (सिंह) Virgo (कन्या)
    Libra (तुला) Scorpio (वृश्चिक) Sagittarius (धनु) Capricorn (मकर) Aquarius (कुम्भ) Pisces (मीन)
    Latest Updates

    व्रत-पर्व सितम्बर 2025

    August 1, 2025

    व्रत-पर्व अगस्त 2025

    August 1, 2025

    व्यवसाय योग और आपकी कुंडली

    July 5, 2025

    “कुंडली में धन योग की पहचान, शुभ ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय उपाय।”

    July 1, 2025
    What's New

    व्रत-पर्व सितम्बर 2025

    August 1, 2025

    व्रत-पर्व अगस्त 2025

    August 1, 2025

    व्यवसाय योग और आपकी कुंडली

    July 5, 2025
    Product categories
    • No product categories exist.
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • About Us
    • आभार समर्पण
    • Our Products
    • My Account
    • Cart
    • Contact Us
    © 2026 nakshatralok.com . Designed By : Technolectic India LLP

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.