Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • व्रत-पर्व सितम्बर 2025
    • व्रत-पर्व अगस्त 2025
    • व्यवसाय योग और आपकी कुंडली
    • “कुंडली में धन योग की पहचान, शुभ ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय उपाय।”
    • व्रत पर्व जुलाई -2025
    • व्रत पर्व अप्रैल 2025
    • व्रत पर्व मार्च 2025
    • व्रत-पर्व फरवरी 2025
    Facebook Twitter Instagram
    0 Shopping Cart
    Nakshatra Lok Astrology Services | Kashipur | Uttarakhand
    • Home
    • Services
      • ज्योतिषीय समाधान
        • भविष्यवाणी
        • उपाय
        • संपत्ति
        • व्यवसाय
        • ज्योतिष सीखिये
      • जन्म कुंडली
        • जन्मकुण्डली निर्माण
        • जन्म कुण्डली निर्माण फलादेशों सहित
        • जन्म कुण्डली फलादेश
        • जन्म कुण्डली बृहद
        • कुण्डली मिलान
      • गण्डमूल शांति
      • मूलशांति
      • विवाह
      • शुभ योग एवम् मुहूर्त
    • ज्योतिष 2025

      व्रत-पर्व अगस्त 2025

      August 1, 2025

      व्रत पर्व मार्च 2025

      January 20, 2025

      व्रत-पर्व फरवरी 2025

      January 2, 2025

      चैत्र नवरात्र पूजन विधि –

      March 25, 2022

      व्रत-पर्व नवंबर 2025

      October 4, 2020
    • वास्तु-शास्त्र
    • रुद्राक्ष
    • ग्रह और रत्न
    • पूजन विधि
    • आरती और स्तोत्र

      श्रीरामरक्षास्तोत्रम् –

      July 1, 2015

      सप्तश्लोकी श्री दुर्गा कवचम्-

      July 1, 2015

      श्री अच्युताष्टकं

      July 1, 2015

      श्री आदित्यहृदय स्तोत्रम्

      July 1, 2015

      लिंगाष्टकम्

      April 13, 2014
    • ग्रह
    • यजमान
    • कुंडली
    • पंचांग
    Nakshatra Lok Astrology Services | Kashipur | Uttarakhand
    Home»Latest Updates»यजुर्वेदीय उपाकर्म
    Latest Updates

    यजुर्वेदीय उपाकर्म

    संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांगBy संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांगJune 22, 2017Updated:July 15, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यजु  उपाकर्म शास्त्रीय विवेचना – इस वर्ष 7 अगस्त 2017 श्रावण पूर्णिमा के दिन ग्रहण होने के कारण  उपाकर्म 27 जुलाई 2017 गुरुवार को किया जायेगा। अधिकतर पंचांगों में 28 जुलाई को उपाकर्म दर्शाया है,कुछ पंचांगकारों ने इसे 27 जुलाई को दर्शाया है  और मदन रत्न के इस श्लोक का वर्णन कर (यदि स्यात श्रवणं पर्वं  ग्रह संक्रांति दूषितं । स्यादुपाकरणं शुक्लपंचम्यां श्रावणस्य तु) इस दिन होने की पुष्टि की है । परन्तु व्रत-पर्व विवेक कार ने उपाकर्म- श्रावणपूर्णिमा श्रवणयुक्त संगव व्यापिनी ग्राह्य है। यदि इस दिन संक्रान्ति अथवा ग्रहण हो तो श्रावणमास के ही हस्त युक्त पंचमी में यजुर्वेदीय उपाकर्म करते हैं। यह लिखा है हस्त युक्त पंचमी 28 जुलाई को होने से इस दिन उपाकर्म करना शास्त्र सम्मत लगता है ।क्या यह शास्त्र सम्मत है ? इसी प्रकार का योग 16/08/2008 में भी था। और श्रावणी उपाकर्म हस्तनक्षत्र युक्त श्रावण शुक्ल पंचमी 6 अगस्त 2008 बुधवार को किया गया था, या इस दिन हस्त नक्षत्र होना संयोग मात्र है ?क्योंकि इससे पूर्व भी इस प्रकार के संयोग बने हैं पर उस समय हस्त नक्षत्र नहीं था और नाग पंचमी को ही उपाकर्म किया गया था। जिन पंचागकारों ने 27 जुलाई को उपाकर्म दर्शाया है उन्होंने इन श्लोकों का अवलोकन किया होगा – भद्रायां ग्रहणं वापि पौर्णमास्यां यदा भवेत्। उपाकृतिस्तु पंचम्याम कार्या वाजसेनयिभः।। श्रावण शुक्ल पूर्णिमायां ग्रहणं संक्रांति वा भवेतदा। यजुर्वेदिभिः श्रावण शुक्ल पंचम्यांमुपाकर्म कर्तव्यं॥ यदि स्यात श्रवणं पर्वं ग्रह संक्रांति दूषितं । स्यादुपाकरणं शुक्लपंचम्यां श्रावणस्य तु। उपरोक्त श्लोक मदनरत्न, धर्म सिन्धु/निर्णय सिन्धु के हैं । इन्हीं के आधार पर अधिक निर्णय लिए जाते रहे हैं और 27 जुलाई को ही उपाकर्म होना चाहिए, क्या यह शास्त्र सम्मत है ? कई स्थानों पर उपाकर्म प्रातः काल करने का निर्देश हुआ है और 27 जुलाई को प्रातः काल भद्रा व्याप्त है और भद्रा में उपाकर्म न करें कहा गया है परन्तु भद्रा पुच्छ ग्रहण कर सकते हैं यह शास्त्रोक्त है। नक्षत्रलोक किसी भी पंचांगकार का समर्थन और विरोध नहीं करता कृपया कोई भी सज्जन इसे व्यक्तिगत न ले हम केवल शास्त्र की बात का समर्थन करते हैं यदि इनकी व्याख्या गलत है तो भविष्य के लिए सुधार हो और सनातन धर्म की आगामी पीढ़ी तक सही बात जाये यह हमारा प्रयत्न है। “ग्राह्या सोदय गामिनी”  और “मुहूर्त मात्रा कर्तव्या” कहकर यजन और पूजन के लिए उदय व्यापिनी तिथि को माना जाय यह कथन कर्मकांडी कहते हैं इस आधार को माने तो 28 जुलाई को पंचमी उदय व्यापिनी है।  पारस्कर का यह सूत्र ओषधीनां प्रादुर्भावे श्रवणेन श्रावण्यांपौर्णमास्यां श्रावणस्य पंचमी हस्तेन वा।। पारस्कर. गृ .सूत्र 2.10.1 जब वनस्पतियां उत्पन्न होती हैं श्रावण मास के श्रवण व चंद्र के मिलन ;पूर्णिमा या हस्त नक्षत्र में श्रावण पंचमी को उपाकर्म होता है । इसी प्रकार का समर्थन आश्वलायन गृ .सूत्र 3.4.10 ने भी किया है और व्रत पर्व विवेक भी हस्त युक्त पंचमी का समर्थन करता है। हस्त नक्षत्र को ही इतना महत्व क्यों दिया गया ? इसका कारण यह है कि हस्त नक्षत्र का स्वामी चन्द्र तथा देवता सविता हैं और गायत्री मंत्र के देवता भी सूर्य हैं और यज्ञोपवीत को हाथ पर वेष्टित कर जप किया जाता है। हस्त का शाब्दिक अर्थ भी हाथ ही है । यदि श्रावण पूर्णिमा ग्रहण , संक्रांति से दूषित हो तब हस्त नक्षत्र में उपाकर्म को प्राथमिकता दी गयी परन्तु केवल हस्त में ही उपाकर्म करें यह स्पष्ट निर्देश ज्ञात नहीं हुआ और श्रावण पंचमी में उपाकर्म करें इस बात के अधिक प्रमाण प्राप्त होते हैं इसलिए 27 जुलाई को उपाकर्म करना सही है  अतः 27 जुलाई को पूर्वाह्न में उपाकर्म करना शास्त्र सम्मत है। और सुधी जन भी इस पर अपना निर्णय देंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार का संशय न रहे ।

    श्रावणमास के ही हस्त युक्त पंचमी में यजुर्वेदीय उपाकर्म करते हैं ।ओषधीनां प्रादुर्भावे श्रवणेन श्रावण्यां पौर्णमास्यां श्रावणस्य पंचमी हस्तेन वा।।  पारस्कर. गृ .सूत्र 2.10.1

    जिन पंचागकारों ने 27 जुलाई को उपाकर्म दर्शाया है उन्होंने पूर्ण रूप से निर्णय प्रकाशित करना था। अब हम इसपर गणितागत विचार करेंगे 28 जुलाई को दिनमान 33/45 पला एक मुहूर्त का समय 2/14/20 विपल इस दिन पंचमी तिथि 2/38 पला अर्थात एक मुहूर्त से 24 पला अधिक अब निर्णय सिंधु के इस वाक्य पर विचार करेंगे यदा द्वितीय दिने मुहूर्त द्वयं न्यूना भवति सर्व यजुषाणां पूर्वं ग्राह्या. इस आधार पर 27 जुलाई को उपाकर्म होना चाहिए। यदि हम देशाचारात और पूर्व में कूर्मांचलीय पंचांगकारों के निर्णय पर बात करें तो  नाग पंचमी को उपाकर्म करना पाया गया है और इनमें हस्त नक्षत्र भी था और कई स्थानों पर हस्त नक्षत्र नहीं था। लेकिन इस वर्ष की स्थिति अलग है इस वर्ष 28 जुलाई को पंचमी तिथि तीन मुहूर्त से कम है । अब 27 जुलाई पर विचार करेंगे प्रातः काल संगव व्यापिनी पंचमी में उपाकर्म करते हैं इस शास्त्र वचन के आधार पर गणित देखें 27 जुलाई दिनमान 33/45 पला प्रातः काल का समय 06/45 पला संगव काल 13/30 पला अर्थात 8 बजकर 17 मिनट तक प्रातः काल कहेंगे और 10 बजकर 59 मिनट तक संगव काल। 7 बजकर 1 मिनट से पंचमी प्रारम्भ हो जाती है लेकिन 28 जुलाई को हस्त युक्ता होते हुए भी उपाकर्म के लिए ग्राह्य नहीं मानी जा सकती। नक्षत्रलोक का कूर्म प्रदेश के माध्यन्दिन  शाखा के सभी यजुर्वेदियों से निवेदन हैं कि वे 27 जुलाई को उपाकर्म करें अन्य हस्त नक्षत्रानुयायी यजुर्वेदी  28 को भी उपाकर्म कर सकते हैं इस विषय पर सभी सुधीजन निर्णय सिंधु,धर्म सिंधु का विस्तृत अध्ययन करके शास्त्र की बातों की मर्यादा रखेंगे।  काण्वमाध्यंदिनादिकात्यायनानां श्रवणयुता श्रावण केवला वा, हस्तयुक्तापंचमी केवला वा मुख्यकालः केवल हस्ते केवल श्रवणे तैर्नकार्यम्। धर्म सिंधु पृष्ठ संख्या 53  …………………………………………..

     

     

    About The Author

    संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांग

    See author's posts

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संपादक नक्षत्रलोक तिथि पंचांग

    Related Posts

    व्रत-पर्व सितम्बर 2025

    August 1, 2025

    व्रत-पर्व अगस्त 2025

    August 1, 2025

    “कुंडली में धन योग की पहचान, शुभ ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय उपाय।”

    July 1, 2025
    Our Products
    • Kundali
    • Rudraksh
    • Gemstones
    • Yantra
    दैनिक राशिफल
    Aries (मेष) Taurus (वृष) Gemini (मिथुन) Cancer (कर्क) Leo (सिंह) Virgo (कन्या)
    Libra (तुला) Scorpio (वृश्चिक) Sagittarius (धनु) Capricorn (मकर) Aquarius (कुम्भ) Pisces (मीन)
    Latest Updates

    व्रत-पर्व सितम्बर 2025

    August 1, 2025

    व्रत-पर्व अगस्त 2025

    August 1, 2025

    व्यवसाय योग और आपकी कुंडली

    July 5, 2025

    “कुंडली में धन योग की पहचान, शुभ ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय उपाय।”

    July 1, 2025
    What's New

    व्रत-पर्व सितम्बर 2025

    August 1, 2025

    व्रत-पर्व अगस्त 2025

    August 1, 2025

    व्यवसाय योग और आपकी कुंडली

    July 5, 2025
    Product categories
    • No product categories exist.
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    • About Us
    • आभार समर्पण
    • Our Products
    • My Account
    • Cart
    • Contact Us
    © 2026 nakshatralok.com . Designed By : Technolectic India LLP

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.